Top News

ग्रेटर नोएडा में वैश्य समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, लक्ष्मण सिंघल बने अध्यक्ष।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन स्वर्ण नगरी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मण सिंघल को अध्यक्ष, आलोक गोयल को महासचिव तथा राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने समाज के उत्थान, आपसी एकता और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।बैठक में मनोज गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, सौरभ बंसल, पुष्पेंद्र गोयल, पवन बंसल, रवि गर्ग, मुकुल गोयल, सर्वेश अग्रवाल, नवीन जिंदल, कपिल गुप्ता, राकेश सिंघल, अरुण गुप्ता, मोनू जेवर, विजय अग्रवाल, सचिन गर्ग, संजय अग्रवाल सहित कई समाजसेवी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि नई कार्यकारिणी समाज की एकजुटता को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगी।

Post a Comment

और नया पुराने