Top News

“भाजपा सरकार की पूरी क्रोनोलॉजी समझने की जरूरत” – दीपक भाटी मनरेगा बचाओ संग्राम: कोट-डेरीन गांव में पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल आयोजित

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:
जनपद गौतमबुद्धनगर में चल रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान के क्रम में दादरी विधानसभा क्षेत्र के कोट-डेरीन गांव में एक महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता, मनरेगा श्रमिकों और किसानों को मनरेगा के मूल स्वरूप, उनके अधिकारों तथा केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को कमजोर किए जाने के प्रयासों के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के संयोजक जिला सचिव गजन सिंह प्रधान रहे, जबकि अध्यक्षता रामबीर सिंह चेयरमैन ने की।
ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि भाजपा सरकार की पूरी क्रोनोलॉजी को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के जरिए भूमि अधिग्रहण कानून को कमजोर करने का प्रयास किया गया, जिसका कांग्रेस पार्टी ने सड़क से लेकर संसद तक जोरदार विरोध किया।इसके बाद जीएसटी, नोटबंदी और काले कृषि कानूनों जैसे फैसलों से देश की गरीब जनता, मजदूरों और किसानों पर लगातार हमले किए गए। अब मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव कर इसे कमजोर किया जा रहा है, जो सीधा-सीधा गरीब विरोधी कदम है।“मनरेगा कांग्रेस की ऐतिहासिक देन”
दीपक भाटी ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक देन है, जिसने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को रोजगार और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की। इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास कांग्रेस पार्टी और जन-संगठनों को स्वीकार नहीं है। मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से जनता को सच्चाई बताकर इस जनविरोधी नीति के खिलाफ व्यापक जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
ग्राम चौपाल के संयोजक गजन सिंह प्रधान ने कहा कि मनरेगा गांव के गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों के लिए रोजगार और सम्मान की गारंटी है। आज इस योजना को कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और गरीबी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों का संगठित विरोध किया जाएगा।
संघर्ष तेज करने का संकल्प
ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, मनरेगा श्रमिक, किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मनरेगा को बचाने के संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में यह निर्णय लिया गया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद में पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान को और गति दी जाएगी तथा मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराने तक संघर्ष जारी रहेगा।
उपस्थित प्रमुख लोग
ग्राम चौपाल में गजन सिंह प्रधान, चौधरी रामवीर चेयरमैन, मुकेश शर्मा, अमित बरहेला, चौधरी चरण सिंह, वेद गुर्जर, सतीश शर्मा, सुंदर काका, महाराज सिंह, विनीत भाटी, अशोक पंडित, ललित कुमार, बिन्नू भाटी, धर्म सिंह जीनवाल, संजय खान, अरुण गुर्जर, जिले सिंह, किशन शर्मा, मांगेराम, दयानंद नागर, रणवीर, सुबोध भट्ट, नीरज शर्मा, गजराज शर्मा, अरविंद रेक्सवाल, सुदेश, सचिन जीनवाल, सुग्रीव, ओमकार सिंह राणा, किरण पाल, प्रभात नागर, राम अवतार, जय प्रसाद, विनोद शर्मा, मेहरचंद बाल्मीकि, प्रवेश कुमार, ज्ञानेंद्र शास्त्री, अरविंद कुमार, जयचंद्र, नरेंद्र, मेघराज, कैलाश, अन्वी अली, अजीत, श्रीचंद ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं मनरेगा लाभार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने