Top News

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया हुमायूँ के मकबरे का शैक्षणिक भ्रमण।

दिल्ली/ फेस वार्ता: भारत संवाददाता:जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने किया हुमायूँ के मकबरे का शैक्षणिक भ्रमण जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित हुमायूँ के मकबरे का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर सीखने का अवसर प्रदान करना और उन्हें भारत की समृद्ध ऐतिहासिक एवं स्थापत्य धरोहर से अवगत कराना था।
विद्यार्थियों ने मुगल काल की भव्य स्थापत्य कला, लाल बलुआ पत्थर से निर्मित विशाल इमारतों और उनकी अद्भुत नक्काशी को देखकर गहरी रुचि और उत्साह व्यक्त किया। शिक्षकों ने भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया और हुमायूँ के मकबरे के स्थापत्य महत्व, निर्माण शैली एवं संरक्षण कार्यों के बारे में जानकारी दी। भ्रमण के दौरान छात्रों ने उत्सुकता से प्रश्न पूछे, रोचक जानकारियाँ नोट कीं और स्मृति स्वरूप तस्वीरें भी लीं। इस शैक्षणिक यात्रा ने विद्यार्थियों में भारत की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत के प्रति जिज्ञासा और गर्व की भावना को और अधिक प्रबल किया।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण न केवल विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें अपने देश की सांस्कृतिक जड़ों से भी जोड़ते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने