दादरी/फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: भारतीय किसान यूनियन ( बलराज) के कैमराला चक्रसैनपुर स्थित राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी की अध्यक्षता में संगठन की महत्वपूर्ण मासिक बैठक हुई बैठक का संचालन यूथ प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी ने किया बैठक में ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण, नौएडा विकास प्राधिकरण एंव यमुना विकास प्राधिकरण के किसानों के साथ तानाशाह रवैए के विरोध का मुद्दा अहम रहा बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए दर्जनभर भर सम्मानित किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की जिनमें योगेश खारी को उत्तर प्रदेश महामन्त्री, रवी शास्त्री को उत्तर प्रदेश संगठन मन्त्री, संजय भाटी को उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, नवीन देवधर जिला उपाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर, हरीश देवधर जिला महासचिव, शिवम सिंह जिला महामन्त्री, देवेन्द्र जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है जिससे संगठन को और मजबूती मिली है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब कमर कस लो किसानों के हक और अधिकार के लिए अब प्राधिकरण से आरपार की लडाई लडेंगें अब प्राधिकरण के झूठे आश्वासन नही बल्कि धरातल पर किसानों की समस्याओ का समाधान होगा मंगलवार को ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ एंव जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओ से अवगत किया जायेगा और पन्द्रह दिन मै समस्याओ निस्तारण न होने पर एक दिसम्बर को तिलपता गांव मै महापंचायत की जायेगी महापंचायत मै प्राधिकरण की तरफ से कोई समाधान न होने पर दिल्ली कूच करने की रणनीतिक तैयार की जायेगी। यह निर्णय बैठक मै सर्वसम्मति से लिया गया है
इस अवसर पर संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, यूथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र कुलेसरा, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान मसूरी, उत्तर प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, उत्तर प्रदेश महासचिव कर्मवीर खारी, उत्तर प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र खारी, मेरठ मंडल अध्यक्ष जतन भाटी, पूर्वी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोविदंर भाटी, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष अलीगढ शिवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष कपिल नागर, जिला संगठन मन्त्री ब्रह्मचंद्र बैरागी, जिला कोषाध्यक्ष रतीश पंडित, खालिद मसूरी, रवीन्द्र भाटी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें