Top News

दादरी विधायक तेजपाल नागर सहित भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा का किया स्वागत।

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता:ग्रेटर नोएडा के ईटा सेक्टर में शुक्रवार को एक सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जब केंद्रीय राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) बी.एल. वर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेता प्रधान बृजपाल राठी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।



 मंत्री बी.एल. वर्मा ने बृजपाल राठी के  जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।मंत्री बी.एल. वर्मा ने इस दौरान विधायक तेजपाल नागर एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता वर्ग है। संगठन तभी सशक्त बनता है, जब हर कार्यकर्ता एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।”

Post a Comment

और नया पुराने