Top News

क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘हैकइंडिया–हैकजेनेसिस 2026’ में टीम ग्रूट बनी फर्स्ट रनर-अप, छात्रों की प्रतिभा और प्रोजेक्ट की निर्णायकों ने की सराहना

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता। ग्रेटर नोएडा स्थित लॉयड कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘हैकइंडिया–हैकजेनेसिस 2026’ हैकथॉन में द्वितीय स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छह राज्यों के 41 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लॉयड कॉलेज की टीम ‘ग्रूट’ ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में लॉयड कॉलेज के तीन विद्यार्थियों पूजा निर्माण, हिमांशु और कार्तिक ने अपनी टीम के साथ भाग लिया। सुबह नौ बजे शुरू हुए हैकथॉन में प्रतिभागियों को अपनी तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान की क्षमता और प्रोजेक्ट की उपयोगिता प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
लॉयड कॉलेज की टीम ने अपने प्रोजेक्ट और निर्णायकों के सवालों के प्रभावशाली जवाबों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। टीम के प्रदर्शन से प्रभावित होकर निर्णायकों ने विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्रदान किया। विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट से प्रभावित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी की ओर से भी लॉयड कॉलेज के प्रयासों की सराहना की गई।
इस उपलब्धि से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। हैकथॉन जैसे मंच विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी जानकारी, नवाचार और रचनात्मक सोच को वास्तविक समस्याओं के समाधान में इस्तेमाल करने का अवसर प्रदान करते हैं।
लॉयड कॉलेज के विद्यार्थियों की इस सफलता को उनकी मेहनत, तकनीकी कौशल और टीमवर्क का परिणाम माना जा रहा है। छह राज्यों के 41 कॉलेजों के बीच दूसरा स्थान हासिल करना कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

Post a Comment

और नया पुराने