ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता: श्योरान इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन बड़े ही उल्लास, उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच किया गया। विद्यालय परिसर इस अवसर पर खुशियों, संगीत और रंगारंग गतिविधियों से गुलजार नजर आया। कार्यक्रम में शामिल माताओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया।
मातृ दिवस समारोह में म्यूजिकल चेयर रेस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, तंबोला गेम और केक कटिंग जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और हर गतिविधि में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बच्चों और माताओं के बीच प्यार और अपनापन कार्यक्रम की खास झलक बना रहा।
विद्यालय परिसर में लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया और पूरे आयोजन का भरपूर लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय सहभागिता और उत्साह ने कार्यक्रम को सफल और अविस्मरणीय बना दिया।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन परिवार, विद्यालय और बच्चों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं तथा बच्चों में पारिवारिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
एक टिप्पणी भेजें