Top News

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार, एंजेल शर्मा ने किया टॉप

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:  सिग्मा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय में सफलता का उत्साहपूर्ण माहौल है।
विद्यालय की प्राचार्या मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शानदार परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
विद्यालय की छात्रा एंजेल शर्मा ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं प्राची नागर ने साइंस स्ट्रीम में 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा आयुष भाटी एवं स्वास्ति आर्या ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साइंस स्ट्रीम में तेजस कसाना ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि देवांश त्रिपाठी एवं कायना भाटी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में चेतना कौर ने 91 प्रतिशत तथा पारस शर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने