P-3 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमित भाटी ने कहा कि “अनंथ प्लेट बैंक” केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सामाजिक आंदोलन है।
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में P-3 आरडब्ल्यूए एवं YSS Foundation द्वारा “अनंथ प्लेट बैंक – गौतम बुद्ध नगर” का शुभारंभ सेक्टर P-3, ओमेगा-1 स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस पहल का उद्देश्य सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में डिस्पोजेबल और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम कर स्टील एवं पुनः उपयोग योग्य बर्तनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Tejaswini Ananth Kumar उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सहभागिता की। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों को “पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत” की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया।P-3 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमित भाटी ने कहा कि “अनंथ प्लेट बैंक” केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यदि समाज छोटे-छोटे बदलाव अपनाए, तो प्लास्टिक प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
“अनंथ प्लेट बैंक” की संचालिका Tejaswini Ananth Kumar ने बताया कि संस्था जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें समाज को पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया।
अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास जारी रखने का संदेश दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें