ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की राष्ट्रीय संयोजक एवं महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी सिंह के बीच किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर वार्ता आयोजित की गई।बैठक के दौरान बीकेयू (बलराज) के यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी ने किसानों की लीजबैक, 4%, 6% और 10% आवासीय भूखंड, 64.7% अतिरिक्त मुआवज़ा, गाँवों के समग्र विकास, तिलपता गाँव के मुख्य मार्ग पर जलभराव तथा तालाब के सौंदर्यीकरण जैसी प्रमुख माँगों को मजबूती से उठाया।
एसीईओ लक्ष्मी सिंह ने आश्वस्त किया कि किसानों की सभी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि तिलपता के मुख्य मार्ग पर कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रेटर नोएडा के गाँवों के विकास कार्यों के लिए सर्वे कर जल्द कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।जिलाध्यक्ष योगेश वैष्णव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (बलराज) प्राधिकरण के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करेगी और आंदोलन के दौरान प्राधिकरण परिसर में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रंगीलाल भाटी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, प्रदेश सचिव ब्रजेश भाटी, मेरठ मंडल अध्यक्ष जतन भाटी, मंडल उपाध्यक्ष विक्की अवाना, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण कौशिक, जिला संगठन मंत्री ब्रह्मचंद्र बैरागी, जिला उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, अजीत खारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन(बलराज) की ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण एसीईओ लक्ष्मी सिंह को दिया ज्ञापन।
FACE WARTA news
0
एक टिप्पणी भेजें