Top News

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर Kailash Institute of Nursing and Paramedical Sciences में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता खुराना रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने युवाओं से तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि विमलेश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू जैसी बुरी आदतों से दूर रहना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। वहीं ऋषिकेश त्रिपाठी ने युवाओं को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। वहीं अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल ने तंबाकू मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के दौरान बीपीटी-24 बैच के विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रस्तुति और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इन गतिविधियों का संचालन एवं मार्गदर्शन विभूति मैम और प्रशांत सर द्वारा किया गया। इसके अलावा पूजा सिंघल ने तंबाकू निषेध विषय पर प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की शपथ ली। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।तंबाकू मुक्त भारत के संकल्प के साथ आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने