जेवर, फेस वार्ता 6 मार्च 2026:Noida International Airport को एरोड्रम लाइसेंस मिलने के साथ ही जेवर विधानसभा और पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा मील का पत्थर बताया है।
विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि 6 मार्च 2026 का दिन जेवर और गौतमबुद्ध नगर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने वाला दिन है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस प्राप्त होने के साथ ही एरोड्रम लाइसेंस प्राप्त होने के साथ ही अब आगामी लगभग 45 दिनों के भीतर नॉएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उड़ान संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। प्रधानमंत्री Narendra Modi की उपलब्धता के अनुसार जल्द ही एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 6 जुलाई 2017 को जेवर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए साइट क्लीयरेंस प्रदान की गई थी। लगभग नौ वर्षों की लगातार योजना, तैयारी और निर्माण कार्य के बाद यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
विधायक के अनुसार यह एयरपोर्ट केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं है, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला विकास का इंजन साबित होगा। इसके शुरू होने से क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे जेवर वैश्विक मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र के रूप में उभरेगा।
उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण “Jewar – Runway of Progress” की परिकल्पना को साकार करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों, युवाओं और स्थानीय निवासियों के लिए विकास और समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।
विधायक ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व को भी सराहा और कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
एक टिप्पणी भेजें