Top News

वाइब़ाकास्टिक कम्पनी के कर्मचारियों ने गेट पर प्रदर्शन कर प्रबंधकों को दिया 12 फरवरी को हड़ताल पर रहने का नोटिस: सीटू ।

नोएडा, फेस वार्ता: मैसर्स- वाइब़ाकॉस्टिक नोएडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बी- 190, फेस -2, नोएडा में कार्यरत कर्मचारियों की यूनियन वाइब़ाकास्टिक इम्पलाईज यूनियन संबद्ध सीटू ने कंपनी के गेट पर प्रदर्शन कर कारखाना प्रबंधकों को 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने के लिए नोटिस दिया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव कामरेड सुनील पंडित ने कहा की चार लेबर कोड कानून मजदूर वर्ग की गुलामी के दस्तावेज हैं और लेबर कोड्स के खिलाफ लड़ाई मजदूर वर्ग के लिए आर पार की लड़ाई है, इसलिए 12 फरवरी 2026 को होने वाली हड़ताल को हम सबको मिलकर कामयाब बनाना है।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को रेखांकित करते हुए कर्मचारियों से 12 फरवरी 2026 को होने वाली एक दिवसीय हड़ताल को जनपद गौतम बुध नगर में सफल बनाने की अपील किया। 
प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के पदाधिकारी हुकम सिंह, अंकुश कुमार, अरविंद कुमार, दीपचंद अमरदीप, सुदेश राघव, सुनील पंडित आदि ने किया। इस बात की जानकारी 
गंगेश्वर दत्त शर्मा सचिव सीटू जिला कमेटी गौतमबुद्धनगर ने।

Post a Comment

और नया पुराने