नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा:। थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने कार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई Kia Seltos कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने चोरी की कार के साथ तीन आरोपियों निकुंज मनि, रंजीत कुमार और शांतनु यादव को जुबिलेंट पार्क, सेक्टर-57, नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की Kia Seltos कार, रजिस्ट्रेशन नंबर UP37AB8990, बरामद हुई।
अस्पताल की पार्किंग में बनाई चोरी की योजना
जांच में सामने आया कि आरोपी रंजीत कुमार अपने कंधे का इलाज कराने फोर्टिस अस्पताल, सेक्टर-62, नोएडा आया था। उसके साथ शांतनु यादव भी मौजूद था। दोनों रात के समय अस्पताल की पार्किंग में घूम रहे थे, तभी उनकी नजर वहां खड़ी Kia Seltos कार पर पड़ी। आरोपियों ने पार्किंग से कार की चाबी उठाकर चोरी की योजना बनाई।
रंजीत के कंधे में चोट होने और शांतनु को कार चलाना नहीं आने के कारण दोनों ने अपने दोस्त निकुंज मनि को योजना बताकर बुलाया। इसके बाद निकुंज और शांतनु कार चोरी कर अस्पताल से निकल गए, जबकि रंजीत अस्पताल में अपना डिस्चार्ज कराकर अगले दिन कासगंज चला गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
निकुंज मनि (20 वर्ष) पुत्र उमेश चन्द्र, निवासी बिलराम गेट, थाना कोतवाली, जिला कासगंज।
रंजीत कुमार (22 वर्ष) पुत्र राजपाल सिंह, निवासी अशोक नगर, थाना कोतवाली, जिला कासगंज।
शांतनु यादव (19 वर्ष) पुत्र धर्मेन्द्र कुमार, निवासी रामबली कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला कासगंज।
बरामदगी
चोरी की एक Kia Seltos कार।
कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP37AB8990।
मुकदमे का विवरण
थाना सेक्टर-58, नोएडा में मुकदमा संख्या 423/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई से अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई कार बरामद करने में सफलता मिली है तथा चोरी की घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें