Top News

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास, मिला स्वायत्त दर्जा; AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट से बनाई नई पहचान।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा को स्वायत्त (Autonomous) संस्थान का दर्जा प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही संस्थान ने NAAC मान्यता, AI-Enabled Campus और बी.टेक (2022-26 बैच) में 90 प्रतिशत प्लेसमेंट जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल कर उत्तर भारत के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।
इन उपलब्धियों की जानकारी संस्थान परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई,
स्वायत्त दर्जा मिलने के बाद अब संस्थान उद्योग की जरूरतों के अनुरूप अपने पाठ्यक्रम स्वयं तैयार और अपडेट कर सकेगा। इसके लिए शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों की Board of Studies आधुनिक तकनीकों और वैश्विक मानकों के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करेगी, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख शिक्षा मिलेगी।
संस्थान ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी HP के साथ रणनीतिक साझेदारी भी की है। इसके तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को Artificial Intelligence, Generative AI, Cloud Computing, Cyber Security, Data Science, Data Analytics और IoT जैसी उभरती तकनीकों में प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्टिफिकेशन उपलब्ध कराए जाएंगे।
AI-सक्षम कैंपस और बेहतर प्लेसमेंट
एक्यूरेट ने अपने पूरे परिसर को AI-Enabled Campus के रूप में विकसित किया है। विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, AI टूल्स, आधुनिक प्रयोगशालाएं और Intel GPU आधारित AI Computing Infrastructure जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
संस्थान ने बताया कि बी.टेक (2022-26 बैच) में 90 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया है। इस वर्ष अधिकतम वार्षिक पैकेज 24.60 लाख रुपये और औसत पैकेज 4.20 लाख रुपये रहा। संस्थान ने आगामी वर्षों में औसत पैकेज 6 लाख रुपये से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
100 प्रतिशत तक मेरिट स्कॉलरशिप
मेधावी विद्यार्थियों के लिए संस्थान ने 100 प्रतिशत तक मेरिट स्कॉलरशिप की व्यवस्था की है। सभी पात्र छात्राओं को मेरिट छात्रवृत्ति के अतिरिक्त 10,000 रुपये की विशेष छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। वहीं, स्वायत्त संस्थान बनने के उपलक्ष्य में पहले स्वायत्त बैच के 100 विद्यार्थियों के लिए Exclusive Introductory Merit Scholarship शुरू की गई है।
स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस
संस्थान में स्थापित Incubation Centre के माध्यम से वर्ष 2026 में 10 स्टार्टअप विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही Industry Integrated Skill Development Programmes, Live Projects, Corporate Certifications, Summer Internships और Employability Training के जरिए विद्यार्थियों को उद्योग के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
क्या बोले संस्थान के पदाधिकारी
संस्थान की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कहा कि स्वायत्त दर्जा केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनका लक्ष्य विद्यार्थियों को वैश्विक उद्योगों के अनुरूप Future-Ready प्रोफेशनल बनाना है।
इंजीनियरिंग निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने कहा कि संस्थान की पूरी शिक्षण प्रणाली को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पुनः डिज़ाइन किया जा रहा है। AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस और IoT जैसी तकनीकों में व्यावहारिक प्रशिक्षण, लाइव प्रोजेक्ट्स और कॉर्पोरेट सर्टिफिकेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जुलाई से AI एवं Emerging Technologies पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होंगे और लगभग 10 प्रमुख कंपनियों के साथ कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में PGDM निदेशक डॉ. अभिषेक, MBA निदेशक डॉ. अजय शर्मा, BBA, BCA एवं B.Com निदेशक डॉ. डी.सी. अग्रवाल, MCA विभागाध्यक्ष प्रो. एस.डी. सिंह, डॉ. एस.एल. राजपूत, डॉ. नितिन त्यागी, प्लेसमेंट निदेशक प्रो. सतीश वर्मा, प्लेसमेंट हेड पलक, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. आर.के. तिवारी सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने