Top News

नेशनल मॉडर्न पब्लिक स्कूल लडपुरा में मदर्सडे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन माताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: नेशनल मॉडर्न पब्लिक स्कूल लडपुरा में मदर्सडे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
 कार्यक्रमों में माताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया विद्यालय परिसर इस अवसर पर खुशियों, संगीत और रंगारंग गतिविधियों से गुलजार नजर आया। कार्यक्रम में शामिल माताओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया।मातृ दिवस समारोह में म्यूजिकल लंबी दौड़, लोक नत्य जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और हर गतिविधि में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बच्चों और माताओं के बीच प्यार और अपनापन कार्यक्रम की खास झलक बना रहा।
विद्यालय परिसर में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने पूरे आयोजन का भरपूर लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय सहभागिता और उत्साह ने कार्यक्रम को सफल और अविस्मरणीय बना दिया।

Post a Comment

और नया पुराने