ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, बिसरख में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) मुकेश शर्मा द्वारा किया गया।
बैठक में जनपद में चल रहे ब्लॉक स्तरीय ग्राम चौपाल कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की भूमिका और रणनीति पर गहन चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम चौपालों के माध्यम से पार्टी सीधे जनता से जुड़ रही है और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव परिणाम इस बात का संकेत हैं कि जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।बैठक में विशेष रूप से कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के आंतरिक चुनाव प्राधिकरण के नवनियुक्त सदस्य के०के० शास्त्री का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और पारदर्शी व लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन महाराज सिंह नागर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने पूर्व सैनिकों, किसानों और युवाओं के मुद्दों को उठाने तथा जन आंदोलनों को तेज करने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत करेंगे।
बैठक में मुकेश शर्मा, नीरज लोहिया, दुष्यंत नागर, निशा शर्मा, महाराज सिंह नागर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण गुर्जर, रिजवान चौधरी, गौतम सिंह, धर्म सिंह, श्रुति कुमारी, सुबोध भट्ट, विजय नागर, धर्मबीर प्रधान, आर.के. प्रथम, रमेश यादव, रमेश वाल्मीकि, नितीश चौधरी, सचिन शर्मा, नीरज शर्मा, तनवीर अहमद, सचिन जीनवाल, विपिन त्यागी, अरविंद रेक्सवाल, अमित कुमार, दयानंद नागर, गजन सिंह प्रधान, प्रभात नागर, जगदीश नागर, अब्दुल वाहिद, धीरे सिंह, रमेश जीनवाल, ओमकार सिंह राणा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें