Top News

मनरेगा बचाओ संग्राम भाजपा सरकार की गरीब-विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश की आवाज है: दीपक भाटी चोटीवाला !

दादरी/ फेस वार्ता: जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रमों की श्रृंखला के क्रम में दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुजाना में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी उत्तर प्रदेश प्रदीप नरवाल शामिल हुए तथा ग्राम चौपाल की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी सहप्रभारी हिमाचल प्रदेश द्वारा की गयी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर संगठन मंत्री अनिल यादव शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक जिला पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला चेयरमैन महाराज सिंह रहे।मनरेगा बचाओ संग्राम ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा भारत के ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार कीसंवैधानिक गारंटी है, लेकिन भाजपा सरकार इसे योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने पर तुली हुई है। बजट में कटौती, काम के दिन घटाना, मजदूरी में देरी और अब नाम बदलने की साजिश ये सब मनरेगा को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को न तो मजदूर की मेहनत की कद्र है और न ही किसान की पीड़ा की समझ। नरवाल ने आगे कहा कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा को गरीब को ताकत देने के लिए बनाया था, जबकि भाजपा इसे गरीब से अधिकार छीनने का औजार बना रही है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी नीति के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में हर हाल में बचाएगी।ग्राम चौपाल की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने कहा आज देश का ग्रामीण समाज बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल कृषि व्यवस्था से जूझ रहा है। ऐसे समय में मनरेगा जैसी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन भाजपा सरकार इस रीढ़ को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि गांवों में जल संरक्षण, हरियाली, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा का माध्यम है चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा यदि मनरेगा के साथ यह खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जन आंदोलन को और तेज करेगी। यह लड़ाई सत्ता के खिलाफ नहीं, बल्कि गरीब के हक की रक्षा की लड़ाई है।ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा मनरेगा बचाओ संग्राम भाजपा सरकार की गरीब-विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश की आवाज है। गांवों में मजदूर काम के लिए भटक रहा है, भुगतान के लिए तरस रहा है और अधिकारी उसे तकनीकी बहानों में उलझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा को “G-RAM-G” जैसे नामों की आड़ में खत्म करने की जो साजिश रची है, कांग्रेस पार्टी उसे कभी सफल नहीं होने देगी।जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने सम्बोधन से पूर्व उपस्थित जनसमूह को सामूहिक रूप से मनरेगा बचाने के लिए शपथ दिलाकर आगे कहा कि जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, 100 दिन का काम और समय पर पूरी मजदूरी सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक कांग्रेस पार्टी पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन चलाती रहेगी।कार्यक्रम के संयोजक जिला पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला चेयरमैन महाराज सिंह ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर कांग्रेस पार्टी के संघर्ष से जुड़ें।ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने मनरेगा से जुड़ी समस्याओं काम न मिलना, भुगतान में देरी, जॉब कार्ड की बाधाएं और भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठाया तथा कांग्रेस पार्टी के इस आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराज सिंह नागर, वंश नागर, हरिन्द्र शर्मा, सुरेंदर डेढ़ा, रण सिंह प्रधान, ब्रह्म सिंह प्रधान, मास्टर ब्रह्म सिंह, देशराज, मुकेश यादव,अशोक पंडित, दुष्यन्त नागर, महिपाल सिंह नागर, जवाहर सिंह नागर, धर्म सिंह, ऋषिपाल सिंह, तेजवीर सिंह, पुरुषोत्तम नागर, राजकरण, सूबेदार सतपाल सिंह, विजय नागर, सतीश शर्मा, धर्मवीर सिंह, यूनुस कुरैशी, नरेश शर्मा, नीरज लोहिया, निशा शर्मा, संदीप नागर, गजराज सिंह, कपिल भाटी, आर०के०प्रथाम. तनवीर अहमद, पुनीत मावी, रमेश चंद्र यादव, रमेश वाल्मीकि, सचिन शर्मा, सचिन जीनवाल, अरुण गुर्जर, अरविन्द रेक्सवाल, अमित कुमार, सुबोध भट्ट, गजन सिंह प्रधान, ओमबीर सिंह, गौरव नागर, बिन्नू भाटी, मोहित भाटी, ओमकार सिंह राणा, जेविंदर नागर, विपिन नागर, ह्रितिक नागर, विजय, श्यामलाल, प्रेम सिंह, पोपल गुर्जर, वीर सिंह, तीरथ, ओमी, महेश, भूले सिंह, पियूष जाटव, बसंत, मनीष, चाहत सिंह नागर, अजब सिंह, सुनील, सोनू जाटव, रवि जाटव, निखिल नागर, अंकुर नागर, जितेंद्र नागर, शिवदत्त शर्मा, राजकुमार,राजू नागर, गैला सिंह, महावीर सिंह। सन्नी नागर व जिला, ब्लॉक व मंडल स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

और नया पुराने