Top News

बेटी शालिनी सिंह ने पिता बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर भेंट किया हेलीपैड, नेताजी ने किया उद्घाटन

नोएडा/ फेस वार्ता: वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पुत्री शालिनी सिंह ने उन्हें एक विशेष उपहार भेंट किया। उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से नोएडा में एक हेलीपैड भेंट किया, जिसका उद्घाटन स्वयं बृजभूषण शरण सिंह ने किया।
इस अवसर पर परिवारजनों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।
शालिनी सिंह की ओर से दी गई इस विशेष भेंट को पिता के प्रति स्नेह और सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है। जन्मदिन के अवसर पर इस पहल ने कार्यक्रम को खास बना दिया। हेलीपैड के उद्घाटन के साथ ही इस अवसर को यादगार बनाने का प्रयास किया गया।
श्रीमती शालिनी सिंह नोएडा में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता होने के साथ-साथ नोएडा सिटीजंस फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी शालिनी सिंह ने अपने पिता के जन्मदिन पर यह विशेष पहल कर उन्हें अनूठा उपहार दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बृजभूषण शरण सिंह को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर पारिवारिक स्नेह और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

और नया पुराने