Top News

श्री धार्मिक रामलीला मंचन द्वारा 14 अक्टूबर 2026 मंचन- बाल लीला विद्या अभ्यास ताड़का वध

 ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 2026:
श्री धार्मिक रामलीला मंचन 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक शायं 7 बजे से मुख्यतिथि :- महामेधा नागर( प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश पंकज रौसा(राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय गुर्जर महासभा मनोज गुप्ता जी।14 अक्टूबर 2026 मंचन- बाल लीला विद्या अभ्यास ताड़का वध 
परम श्रद्धेय परम पूज्य गोस्वामी सुशील महाराज जी के दिशा निर्देशन तथा हमारे युवा अध्यक्ष आनंद भाटी के मार्गदर्शन में धार्मिक रामलीला का भव्य मंचन 
 संस्था के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि आज प्रभु श्री राम के चौथे दिन की लीला में अयोध्या के राजमहल में भगवान श्री राम चारों भाइयों के साथ अपनी बाल लीलाओं से सभी माताओं को एवं महाराज दशरथ को तथा सारी प्रजा को अनंत सुख प्रदान करते हैं। फिर वह समय आता है जब चारों भाइयों को ऋषि वशिष्ठ के आश्रम पर विद्या अभ्यास के लिए प्रस्थान करना होता है इस अनंत कोटि ब्रह्मांडों के स्वामी को कोई विद्या सीखने की आवश्यकता क्या है ? जब सभी विद्याएं उनके स्वयं के अधीन है लेकिन भगवान को अपनी लीला भी तो पुरुषोत्तम स्वरूप में करनी है अतः गुरु वशिष्ठ के यहां चारों भाई गुरु द्वारा विद्या अभ्यास की पद्धति से सभी विद्याओं को अर्जित करते हैं। विद्या अर्जन के बाद चारों भाई जब राजमहल वापस पहुंचते हैं पूरी अयोध्या खुशी से झूम उठती है और ऋषि विश्वामित्र का अयोध्या में आगमन होता है महाराज दशरथ 
 ब्रह्मऋषि विश्वामित्र भगवान राम और भगवान लक्ष्मण को अपने साथ यज्ञ की रक्षा के लिए अपने आश्रम ले जाने की इच्छा जाहिर करते हैं। महाराज दशरथ इस बात से बहुत दुखी होते हैं और कहते हैं कि हम आपके साथ चलेंगे इन बच्चों को आप रहने दीजिए लेकिन भगवान विश्वामित्र को सत्यता का ज्ञान है वह जानते हैं कि जिस काम के लिए भगवान इस धरती पर धरा धाम पर पधारे हैं अब एक-एक करके वह काम करने का समय आ गया है दोनों भाइयों के साथ ब्रह्म ऋषि विश्वामित्र आश्रम पहुंचते हैं कई सारे राक्षसों का वध होता है और फिर तड़का जैसे भयंकर आसुरी शक्ति के साथ भयंकर युद्ध के बाद भगवान ताड़का का अंत करते हैं और ब्रह्मर्षि विश्वामित्र को तथा वहां उपस्थित सभी ऋषि मुनियों को निर्भय होकर यज्ञ हवन और पूजा पाठ करने के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं। ब्रह्म ऋषि विश्वामित्र के यहां जनकपुर मिथिला से स्वयंवर का आमंत्रण आता है और वह भगवान राम और भगवान लक्ष्मण को लेकर मिथिला के लिए प्रस्थान करते हैं मार्ग में ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या जो श्राप के कारण पत्थर की हो गई थी उनका उद्धार करते हैं और ब्रह्महर्षी विश्वामित्र दोनों भाइयों के साथ जनकपुर में उपस्थित होते हैं बाहर ही अपना आश्रम बनाते हैं ब्रह्म ऋषि विश्वामित्र के पूजन के लिए पुष्प की आवश्यकता होती है भगवान राम और भगवान लक्ष्मण पुष्प के लिए वाटिका की तरफ जाते हैं और फिर वह घड़ी आती है जब साक्षात ब्रह्मांड को वैभव प्रदान करने वाली माता लक्ष्मी माता सीता के स्वरूप से इस अनंत ब्रह्मांडों के मालिक भगवान राम का मिलन होता है यह दृश्य बड़ा ही मनोहर है।
इन अद्भुत लीलाओं ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया सभी दर्शक खुशी से झूम उठे प्रभु श्री राम और माता सीता के जयकारे से पूरा श्री धार्मिक रामलीला परिसर गूंज उठा।
विशेष आकर्षण
15 सीता स्वयंवर राम बारात, कैकई मंधरा संवाद राम बनवास चित्रकूट, 16 अक्टूबर ऋषि मिलन पंचवटी सुपर्णखा सीता हरण जटायु वध, 17 अक्टूबर राम भरत मिलाप सबरी, राम हनुमान मिलन किष्किंधा, बाली वध अशोक वाटिका, 18 अक्टूबर लंका दहन, सेतु निर्माण ,रावण और अंगद संवाद 19 अक्टूबर लक्ष्मण मेघनाथ, राम कुंभकरण रावण युद्ध
 इस बार का दशहरा महोत्सव और रामलीला मंचन क्षेत्रवासियों के लिए अत्यधिक आनंददायक, यादगार और पीढ़ियों को संस्कारित करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज संस्थापक राजकुमार नागर प्रदीप शर्मा शेर सिंह भाटी हरवीर मावी मुख्य संरक्षक श्री नरेश गुप्ता संरक्षक श्री सुशील नागर धीरेंद्र भाटी धीरज शर्मा बालकिशन सफीपुर श्री दिनेश गुप्ता श्री पवन नागर 

Post a Comment

और नया पुराने