ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: भारत शर्मा: शारदा विश्वविद्यालय के सभागार में 16 मार्च 2026 को Polycab India Limited द्वारा स्मार्ट कार्ड वितरण एवं प्रमाण पत्र समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर श्री परमानंद, आईआईकेआईसी की असिस्टेंट डायरेक्टर लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधरा राज, विक्रांत चौधरी एवं श्रीमती सरिता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने Polycab कंपनी की ओर से प्रतिभागियों को स्मार्ट कार्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो वाइस चांसलर परमानंद ने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव छात्रों के कौशल विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें करियर में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
वहीं, लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधरा राज ने कहा कि Polycab का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं, जिससे वे अपने कौशल को निखारते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा, जिससे छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।
एक टिप्पणी भेजें