मथुरा/ फेस वार्ता बी पी सूर्यवंशी। ब्रजभूमि में चल रही पावन चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए द्वादश धाम पिथोरा द्वारा व्यापक स्तर पर सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। धाम के सेवक दिन-रात परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को शीतल जल, शरबत, चाय-नाश्ता और महाप्रसाद उपलब्ध कराकर सेवा भाव का परिचय दे रहे हैं।धाम के सचिव अनिल पाल ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और राहत के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए शीतल पेय पदार्थों और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि यह सेवा अभियान संस्था के अध्यक्ष महेंद्र जी एवं महासचिव प्रवीण पांडेय जी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। वहीं सोनू शुक्ला, आर.एन. श्रीवास्तव और सत्यनारायण गोयल का भी सेवा कार्य को सफल और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है।
सेवा शिविर की व्यवस्थाओं को संभालने में शिवकांत तिवारी (छोटू), सचिन, कमल, नितेश सहित अनेक शिव सेवक निरंतर सक्रिय हैं। श्रद्धालुओं ने भी धाम की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं और सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे परिक्रमा मार्ग पर बड़ी राहत बताया।सचिव अनिल पाल ने कहा कि चौरासी कोस परिक्रमा के समापन तक यह सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा। उनका कहना है कि ब्रजधाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और इसी संकल्प के साथ सभी सेवक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें