नोएडा/ फेस वार्ता बीपी सूर्यवंशी: भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा द्वारा अग्रवाल मित्र मंडल के सहयोग से महाराजा अग्रसेन भवन में भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के साथ 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री गिरिराज सेवा समिति के हरीश बंसल कैलाशी एवं उनके साथियों द्वारा भावपूर्ण सुंदरकांड पाठ से हुई। इस दौरान श्री हनुमान जी की सिंदूर लगाते हुए आकर्षक झांकी ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत तिथि पत्रिका का भी विधिवत विमोचन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग उत्तर प्रदेश श्रीमती विमला बाथम तथा कृषि विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता को संस्था के संरक्षक सुधीर मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके बाद समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। सम्मानित होने वालों में 94 वर्षीय श्री ओ.पी. गोयल, 91 वर्षीय श्याम लाल राजवंशी, आर.एन. गुप्ता, बी.एन. चोपड़ा, आर.सी. मित्तल, श्रीमती मिथलेश गुप्ता सहित कुल 14 वरिष्ठजन शामिल रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक सुधीर कुमार मित्तल, महासचिव डी.के. सिंघल, उपाध्यक्ष डी.के. मित्तल, सचिव रामनिवास बंसल, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, संजय गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का संयोजन सह-सचिव विपिन अग्रवाल द्वारा किया गया।
एक टिप्पणी भेजें