Top News

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 में आवारा कुत्तों का आतंक,अब तक कम से कम तीन महिलाओं को कुत्ते काट चुके हैं।

 ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्तों द्वारा लोगों, खासकर बुजुर्ग महिलाओं पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में सेक्टर निवासी रैनू वर्मा को कुत्ते ने काट लिया, जिससे सेक्टर में भय का माहौल है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, अब तक कम से कम तीन महिलाओं को कुत्ते काट चुके हैं। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम टहलना भी मुश्किल हो गया है और बच्चे व बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।
सेक्टर के RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे लगातार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का टीकाकरण (रेबीज इंजेक्शन) और नसबंदी अभियान जल्द से जल्द चलाया जाए, ताकि इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।
हालांकि, आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे सेक्टरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना से पहले हालात काबू में आ सकें।

Post a Comment

और नया पुराने