Top News

ग्रेटर नोएडा के बिरौंडा गांव में बाबा मोहन राम मंदिर पर धूमधाम से मनी परंपरागत होली।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्राम बिरौंडा स्थित बाबा मोहन राम मंदिर पर होली के पावन पर्व एवं ग्यारस एकादशी के अवसर पर सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण अंचल में पारंपरिक ‘फाग’ गीतों, होली गायन, नृत्य और बम-नगाड़ों की गूंज से पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा।
मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के तमाम गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा मोहन राम मंदिर में आकर अपनी मनोकामनाएं मांगीं और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर के तालाब पर बच्चों का लटूरी मुंडन एवं गठजोड़े की रस्में भी विधिपूर्वक संपन्न कराई गईं, जो इस परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।होली के इस रंगारंग आयोजन में लोकगायकों द्वारा प्रस्तुत फाग गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गायक नीरज भाटी, रामकुमार पंडित (घरबरा) सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।
इस आयोजन में महाशय रवि नागर (ऐच्छर), महाशय सुभाष, महाशय गौरव भाटी (डाबरा बिरौंडा) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में धर्मवीर नंबरदार, चेनपाल प्रधान, राकेश नंबरदार, कंवर सिंह भाटी, रवि भाटी, प्रमोद मुखिया, अशोक नंबरदार, मेहरचंद प्रधान (सफीपुर), भगवत भाटी, चतर सिंह भाटी, जयप्रकाश, महावीर, संतराम धामा, विजयपाल भाटी, उदयवीर ठेकेदार और मेहरचंद जोगिंदर का विशेष योगदान रहा।यह आयोजन ग्रामीण संस्कृति, आस्था और पारंपरिक लोक जीवन की समृद्ध झलक प्रस्तुत करता है, जो क्षेत्र में सामाजिक एकता और उत्साह का प्रतीक बना हुआ 

Post a Comment

और नया पुराने