Top News

IWC of Green Greater Noida महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

IWC of Green Greater Noida महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:IWC of Green Greater Noida ने ऑरेंज डे के अवसर पर महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के अपने निरंतर अभियान को नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ाया। क्लब पिछले 20 वर्षों से महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

इस वर्ष क्लब ने Distract Rise and Run जैसे जागरूकता अभियानों की शुरुआत की, जिसके माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति हिंसा, भेदभाव और अन्य अन्याय के खिलाफ मजबूत जनजागरूकता पैदा की गई।25 नवंबर, जो क्लब के 20 वर्ष पूर्ण होने का विशेष दिन भी है, पर IWC ने महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, आर्थिक सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई सार्थक गतिविधियां एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।


इस दौरान क्लब की टीम ने जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर महिलाओं की सुरक्षा व देखभाल के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।IWC of Green Greater Noida की अध्यक्ष अमिता सिंह तथा सभी समर्पित सदस्यों ने समाजहित में सेवा, जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। उनका उत्साह और निस्वार्थ सेवा ही क्लब की सबसे बड़ी शक्ति है।क्लब ने अपील की कि हम सभी मिलकर हिंसा-मुक्त समाज, सम्मानपूर्ण जीवन और सशक्त महिलाओं के निर्माण में एक कदम आगे बढ़ाएँ।


Post a Comment

और नया पुराने